Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Direct contest between two candidates after one nomination was withdrawn from the post of president

Pilibhit News: अध्यक्ष पद से एक नामांकन वापस होने पर दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला

Fri, 23 May 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Direct contest between two candidates after one nomination was withdrawn from the post of president
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद से मोहम्मद असलम खां ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब संजय सक्सेना और रजनीश सक्सेना में सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास चंद्र सक्सेना के नामांकन वापस लेने पर तीन प्रत्याशियों में मुकाबला होगा तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राज कुमार के नामांकन वापस लेने पर संजय कुमार और मोहम्मद तकरीम का निर्विरोध चुना जाना निश्चित हो गया है। महासचिव पद पर कोई नामांकन वापस न होने पर चार प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। 30 मई को मतदान और उसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी इफ्तखार खां ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में मोहम्मद असलम खां तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास सक्सेना मोनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार पांडेय, शिवसागर वर्मा और नत्थूलाल पांडेय में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर राजकुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब संजय कुमार और मोहम्मद तकरीम का निर्विरोध चुना तय हो गया। जूनियर उपाध्यक्ष के दो पदों पर कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। यहां दुष्यंत सिंह, मुकेश चंद्र, संजय शुक्ला, प्रदीप कुमार भारती में चुनाव होगा तो महासचिव पद पर भी कोई नामांकन वापस न होने पर सुशील कुमार सक्सेना, लालाराम, संजय विश्वास, मुकेश गुप्ता में, सह सचिव प्रशासन पद पर नीरज कुमार शर्मा, जगन्नाथ सरोज में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सह सचिव पुस्तकालय के पद पर एकल नामांकन होने पर सत्यवीर शुक्ला, सह सचिव प्रकाशन पद पर पंकज शुक्ला के नामांकन वापस लेने पर सुमित कुमार गुप्ता का निर्विरोध चुना तय हो गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार सक्सेना के नामांकन वापस लेने पर प्रदीप कुमार सक्सेना और अमित बिसरिया में चुनाव होगा।

कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर मोहम्मद शाहिद खां, सुनील कुमार वर्मा, संजीव त्रिवेदी, हरीराम गौतम, महेंद्र पाल चौहान, रिफाकत अली खां, कार्यकारिणी सदस्य जूनियर के छह पदों पर अलीशान रजा, त्रिभुवन नारायण, उत्तम बोस, राजेश कुमार राठौर, मथुरा प्रसाद और मोहम्मद रजा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। उन्होंने बताया कि मतदान 30 मई को होगा, इसके तुरंत बाद मतगणना भी उसी दिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed