फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   "Diligently pursuing illuminating Name '

‘लगन से पढ़ाई कर रोशन करें नाम’

Fri, 16 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 16 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
"Diligently pursuing illuminating Name '
मेधावी सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला
नेडा की ओर से ‘बा’ स्कूल की 72 छात्राओं को मिली सोलर लालटेन
विज्ञापन

 जिले के आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को  नेडा के ओर से सोलर लालटेन प्रदान की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने छात्राओं को लालटेन सौंपीं। 

ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा छह, सात व आठ में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन बतौर यह लालटेन दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने जिले के आठ ‘बा’ स्कूलों की 72 छात्राओं को यह लालटेन दी। इस दौरान बीएसए जयप्रताप सिंह ने कहा कि छात्राओं को यह पुरस्कार उन्हें प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने को दिया जा रहा है। छात्राएं मेहनत व लगन से पढ़ाई कर अपने गांव शहर का नाम रोशन करें। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मालती देवी, नेडा प्रतिनिधि जाने आलम, वार्डेन कहकंशा परवीन, अलका मिश्रा, कुंती देवी, निशा पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed