{"_id":"679a74e530212ad9930dc627","slug":"difficulties-will-go-away-repair-work-of-dilapidated-khannaut-bridge-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129843-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुश्वारियां होंगी दूर, शुरू हुआ जर्जर खन्नौत पुल का मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुश्वारियां होंगी दूर, शुरू हुआ जर्जर खन्नौत पुल का मरम्मत कार्य
Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
खन्नौत पुल पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य।संवाद
बिलसंडा। जर्जर खन्नौत पुल से आवागमन में होने वाली दिक्कतों के दूर होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत शुरू कराई गई है।
35 लाख की लागत से पुल की स्थिति को सुधारा जा रहा है। मरम्मत की वजह से पुल से एक तरफ से ही आवागमन हो रहा है। बिलसंडा क्षेत्र में गोला-बंडा मार्ग पर खन्नौत नदी का पुल है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। छोटे-बड़े वाहन पुल से गुजरते हैं।
किसान भी गन्ना और अन्य फसलों को लेकर पुल से आवाजाही करते हैं। दो साल पूर्व से पुल क्षतिग्रस्त होने लगा। पहले लोहे की परत खस्ताहाल हुई। कुछ समय बाद पुल का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोग जोखिम भरा सफर तय करने पर मजबूर हो रहे थे। परेशानी देख क्षेत्रीय लोगों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया। लोक निर्माण विभाग की ओर पुल की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया।
मंजूरी मिलने के बाद करीब 35 लाख का बजट स्वीकृत हुआ। दो दिन पूर्व से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।