Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diesel was not available at eight pumps for 12 hours, leaving people distressed.

Pilibhit News: 12 घंटे तक आठ पंपों पर नहीं मिला डीजल, परेशान रहे लोग

Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Diesel was not available at eight pumps for 12 hours, leaving people distressed.
पीलीभीत। जिले के आठ पंपों पर शुक्रवार को सुबह से शाम तक डीजल नहीं मिलने की वजह से ग्राहक परेशान रहे। तेल कंपनियां मांग के सापेक्ष डीजल की आपूर्ति नहीं कर पाई। इस वजह से पंपों पर डीजल की बिक्री बंद हो गई थी। डीजल न मिलने की वजह से डीजल गाड़ी चालक और खेती की सिंचाई करने वाले किसान सबसे ज्यादा परेशान रहे। हालांकि, देर शाम पंपों पर डीजल की आपूर्ति पहुंच गई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

तराई बेल्ट में खेती का रकबा ढाई लाख हेक्टेयर है। इसमें से कई हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई किसानों को डीजल से करनी पड़ती है। गन्ने का रकबा एक लाख हेक्टेयर है, इस मौसम में गन्ना किसानों को गन्ने की खेती की सिंचाई के लिए डीजल की ज्यादा मांग रहती है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर बड़ी संख्या में किसानों ने पंपों की ओर रुख किया। किसानों को लगा कि ईंधन की किल्लत हो सकती है, इस पर मझोला, न्यूरिया, पूरनपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर किसान पहुंचे तो उन्हें जोर का झटका लगा। पंपों पर डीजल नहीं था। पूछने पर पंप वालों ने कहा कि डीजल की सप्लाई नहीं आई। इधर, देर शाम मझोला, न्यूरिया और पूरनपुर के पंपों पर डीजल की सप्लाई पहुंच गई। पूरनपुर नगर के शेरपुर रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर, माधोटांडा रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर, पीलीभीत रोड स्थित एक पेट्रोल पंप सहित नगर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को डीजल कम मात्रा में था। मशीनों पर डीजल नहीं है कि सूचना भी चस्पा थी। देर शाम डीजल पहुंचने की बात सामने आई। असम हाइवे के दो पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री रही। न्यूरिया कस्बे के फिलिंग स्टेशन पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे से डीजल नहीं था। इससे बिक्री बंद रही। अब डीजल पहुंचने पर सप्लाई शुरू हो गई। न्यूरिया फिलिंग स्टेशन, राम जानकी फिलिंग स्टेशन और गुरु फिलिंग स्टेशन पर डीजल काफी मात्रा में है।
विज्ञापन

इधर, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मझोला में पंपों पर डीजल खत्म होने की सूचना मिली थी। देर शाम मझोला के पंपों पर डीजल की सप्लाई पहुंच गई। न्यूरिया और पूरनपुर में डीजल आ गया है। डीएसओ को पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सुनिश कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर उपभोक्ता बेचैन
शुक्रवार सुबह डीजल में 3़11 रुपये और पेट्रोल 3़14 रुपये की बढ़ाेत्तरी कर दी। इससे पेट्रोल उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। पेट्रोल की कीमत मौजूदा समय में 98.05 रुपये और डीजल की कीमत करीब 91.30 रुपये पहुंच गई। इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है। किसानों पर ज्यादा असर पड़ा है।


----
मझोला में सुबह से शाम तक रही दिक्कत

मझोला। कस्बे के टनकपुर हाईवे के दो पंपों पर शुक्रवार सुबह से ईंधन न पहुंचने से दिक्कत रही। डीजल लेने पहुंचे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के संचालक गुरुमीत सिंह और किसान पेट्रोल पंप के संचालक नीरज यादव ने बताया कि ऑनलाइन इंडेंट की प्रक्रिया बंद होने के कारण उन्हें सप्लाई नहीं मिली। शाम को सप्लाई पहुंच गई। इससे उपभोक्ताओं को डीजल की आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई। संवाद

कीमतोंं में उछाल

ईंधन पहले अब
पेट्रोल 95.13 98.05

डीजल 88.29 91.30
एक्सट्रा प्रीमियम 104.42 107.41

---------



जिले में डीजल-पेट्रोल की कोई भी कमी नहीं है। जिन पंप पर डीजल-पेट्रोल को लेकर समस्या आई है। उसकी जानकारी की जाएगी। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed