{"_id":"6227a9bdfd1b2021881579da","slug":"diesel-consumption-increased-by-20-in-fear-of-inflation-pilibhit-news-bly477711645","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की आशंका में बीस फीसदी बढ़ गई डीजल की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की आशंका में बीस फीसदी बढ़ गई डीजल की खपत
विज्ञापन
Diesel consumption increased by 20% in fear of inflation
पीलीभीत। मतगणना के बाद डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की आशंका ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। तमाम किसान अभी से डीजल जमा करने लगे हैं। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से जिले में डीजल की खपत बीस फीसदी तक बढ़ गई। पूरनपुर क्षेत्र के किसान ज्यादा संख्या में डीजल जमा कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल की भी खपत बढ़ी है। पीलीभीत शहर और आसपास के पेट्रोल पंप पर ही कुछ दिनों सेे डीजल की बिक्री में काफी उछाल आया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालांकि भारत में पिछले दो महीने से दाम नहीं बढ़े हैं। इसका कारण पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। अब दस मार्च को मतगणना होगी। उसके बाद डीजल-पेट्रोल के दाम बीस रुपये तक बढ़ने की अपुष्ट खबरें सामने आ रही हैैं। जिसका असर आम लोगों के बीच दिखने लगा है। वह अपनी जरूरत से दो से तीन गुना तक डीजल खरीद रहे हैं।
बीसलपुर में डीजल खरीदने वालों की लगती हैं कतारें - नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंपों पर डीजल खरीदने वालों की मारा मारी मची है। सभी पंपों पर सुबह से डीजल लेने वाले किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहता है। नगर के मित्तल पंप के देवेंद्र मित्तल ने बताया कि रेट बढ़ने की आशंका में ग्राहकों की संख्या लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। इस संबंध में गांव फिरसा चुर्राह, के कृषक सतनाम सिंह ने बताया कि अधिकांश किसान कीमत बढ़ने के डर से डीजल का भंडारण कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिक्री हो गई दोगुनी, कर रहे स्टॉक - रूस-यूक्रेन युद्ध में डीजल के दाम बढ़ने की आशंका पर पेट्रोप पंपों पर पिछले दो दिनों से डीजल की बिक्री तेजी से हो रही है। एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि दो दिन पहले प्रतिदिन डीजल की बिक्री तीन से साढ़े तीन हजार रुपये होती थी। मगर दो दिन से डीजल की बिक्री आठ हजार रुपये प्रतिदिन हो रही है। किसान डीजल के दाम बढ़ने की आशंका पर डीजल का स्टाक कर रहे है। मध्यम वर्गीय किसान भी ड्रमों में तेल खरीद कर ले जा रहे है।