फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dharna at MLA's residence in protest against closure of primary school

Pilibhit News: प्राथमिक विद्यालय बंद करने के विरोध में विधायक आवास पर धरना

Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dharna at MLA's residence in protest against closure of primary school
बीसलपुर में विधायक आवास के सामने धरना दे रहे ग्रामीण। संवाद
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में दो गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को विधायक आवास के सामने ट्राॅली लगाकर सड़क जाम की और धरना दिया। बच्चों को दूसरे स्कूल न भेजने की बात कही। खंड शिक्षाधिकारी ने फाेन पर बीएसए से बात कराके स्कूलों को खोले जाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन


बीसलपुर के गांव कर्रखेड़ा और बिलसंडा ब्लॉक के गांव बसेंगा के ग्रामीण अपने गांवों के प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने के विरोध में बुधवार सुबह भाजपा विधायक विवेक वर्मा के आवास के पास पहुंचे। आवास के सामने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के विद्यालयों में 50 से अधिक बच्चे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्कूलों को बंद कर दिया गया। इनमें पढ़ने वाले बच्चों को काफी दूर स्थित गांवों के विद्यालयों से संबद्ध किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने बच्चों को दूसरे गांव के विद्यालय में किसी भी हालत में नहीं भेजेंगे। पता चला तो तहसीलदार आशीष गुप्ता, कोतवाल संजीव शुक्ला और कस्बा इंचार्ज शरद यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा ने बीएसए से फाेन पर बात की। स्कूलों को खोले जाने का आश्वासन देकर धरना शांत कराया। धरना देने वालों में संजय, आकाश, अमित, लालाराम, झांझन लाल, राजेंद्र, सुखलाल, चंद्रपाल, शिवदयाल, मुकेश कुमार, छत्रपाल, शीशपाल, रामपाल, नरेंद्र पाल, नन्हेंलाल, संगीता, कलावती, तुलसा देवी, काजल, सुनीता, शिवानी, फूलमती, रोहिणी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed