फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dharm parivartan

धर्म परिवर्तन के आरोपी ने ठगे गए जेवरात-नकदी से खरीदी थी स्कार्पियो, गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
dharm parivartan
पूरनपुर। प्रेमजाल में फंसाकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने, शादी करने की धमकी देने वाले आरोपी ने ठगी के जेवरात और नकदी से स्कार्पियो खरीद ली थी। पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में ले ली। मुख्य आरोपी और जेवरात खरीदने वाले सराफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी पर दर्ज दुष्कर्म के दूसरे मामले में किशोरी के नाबालिग होने पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन

एक महिला ने चार दिन पहले एएसपी से शिकायत की थी। बताया था कि उसकी पुत्री नगर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। वर्ष 2016 में कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दौरान मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) निवासी रज्जू हसन कॉलेज के छात्र अपने दोस्त शाहिद के साथ उनके घर आया। तभी पुत्री से उसका परिचय हो गया था। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कर पुत्री को निकाह कर दुबई ले जाने का झांसा दिया। फिर उसने घर से 40 तोला सोने के जेवरात, ढाई किलो चांदी और दो लाख रुपये कई बार में ले लिए थे। बाद में जब रुपये-जेवर मांगे गए तो धमकी देकर मारपीट की गई थी। रविवार शाम को एक बरात घर में हिंदूवादी संगठनों के जमा होने पर पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी रज्जू हसन, शाहिद उर्फ छोटा, शाकिर, शाहिद, बबलू, नाजिम, रज्जू की बहन पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एक अन्य युवती ने भी रज्जू पर शादी कर दुबई ले जाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 53 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रज्जू हसन और उसके मोहल्ला निवासी सराफ कयूम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि आरोपी रज्जू हसन और सराफ मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कयूम को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। आरोपी के कब्जे से ठगी के रुपयों से खरीदी स्कार्पियो, मोबाइल और आर्टिफिशियल दो बुंदा, एक अंगूठी, एक पैंडल बरामद किया गया। अन्य जेवरात सराफ ने गलाने की जानकारी दी। सराफ ने ठगी के जेवरात होने के बाद भी आधी कीमत पर उनकी खरीददारी की। उन्होंने बताया कि रज्जू हसन पर एक अन्य दुष्कर्म और ठगी की दर्ज रिपोर्ट में किशोरी के नाबालिग होने पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे प्रेमजाल में छात्राओं को फंसाता था आरोपी
सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि पूछताछ पर रज्जू ने बताया कि दोस्त शाहिद उर्फ छोटा की मदद से स्कूलों में बाइक से घूमकर छात्राओं और किशोरियों के बारे में सारी जानकारी करता था। इसके बाद छात्राओं को बहला फुसला कर और कभी धमकाकर अपने कब्जे में करता था। छात्राओं के फंसने पर होटल में ले जाकर उनका शारीरिक शोषण कर पूरी तरह अपने कब्जे में कर लेता था। इसके बाद शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने और दुबई ले जाने की बात कहकर ठगी कर अपनी शानो शौकत को पूरा करने के साथ अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करता था। इसी तर्ज पर उसने छात्रा और एक अन्य किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर ठगी की। छात्रा का धर्म परिवर्तन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed