{"_id":"69cec606ad9e5c9a6906ff61","slug":"dfo-included-in-the-investigation-team-of-eco-sensitive-zone-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156674-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईको सेंसेटिव जोन की जांच टीम में डीएफओ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईको सेंसेटिव जोन की जांच टीम में डीएफओ शामिल
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के ईको सेंसेटिव जोन में नियमों की अनदेखी कर बनाए गए होटल-रिसॉर्ट्स और अन्य निर्माणों की जांच अब तेज होने जा रही है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा गठित तीन सदस्यीय संयुक्त जांच टीम में उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में कई प्रभावशाली लोगों द्वारा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराए गए हैं।
इस मामले को लेकर याचिका दायर होने पर एनजीटी ने गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए थे। एनजीटी के चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. ए सेंथिल वेल की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने संयुक्त कमेटी का गठन किया है। संयुक्त टीम को 10 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। संवाद