{"_id":"6618457553da06063f0f6b57","slug":"devotees-worshiped-mother-chandraghanta-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114665-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना
विज्ञापन
बीसलपुर के एक देवी मंदिर पर भजन कीर्तन करते श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने माता के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर कस्बों और गांवों के मंदिरों में विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। प्रमुख मंदिरों में मुंडन संस्कार भी हुए।
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने पुष्प, अक्षत, चंदन आदि अर्पित कर मां चंद्रघंटा की आराधना की। मंदिर परिसर में कई दुर्गा सप्तशती का पाठ और मुंडन संस्कार भी हुए।
गोदावरी स्टेट कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर, बल्लभनगर के मां दुर्गा मंदिर और अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों ने घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मंदिरों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की भीड़
बीसलपुर। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में माता की आराधना की। सुबह से शुरू हुआ पूजा का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानी। मंदिरों में पूरे दिन माता के जयकारे गूंजते रहे।