पीलीभीत। जिले में सोमवार को भी विघ्नहर्ता के आगमन का उत्साह लोगों में देखने को मिला। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गणपति के भजन-कीर्तन किए। वहीं, पंडालों में गजानन की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया।
पीलीभीत व महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें गजानन की प्रतिमा स्थापित होने के बाद सोमवार शाम को श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु थिरकने को मजबूर हो गए। वहीं श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से श्री राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति की गई, जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। इस दौरान दिनेश मराठा, दीपक मराठा, जीतू मराठा, पप्पू त्रिवेदी, पुनीत मिश्रा उपस्थित रहे।