फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   devi mandir

शहर के प्रसिद्ध यशवंतरी देवी मंदिर में घुसा पानी

Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

नगरपालिका की लापरवाही से शहर के प्रमुख यशवंतरी देवी मंदिर में गंदा पानी भर गया है।इसी नाले में अधिकांश छोटे नालों का पानी गिरता है।तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण फिर नाला ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी मंदिर में आ गया।

विज्ञापन
devi mandir
रविवार को यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में भरा पानी। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। नगरपालिका की लापरवाही से शहर के प्रमुख यशवंतरी देवी मंदिर में गंदा पानी भर गया है। पानी मंदिर में अंदर तक आ गया है। नाले का पानी मंदिर में भरने से पुजारी व श्रद्धालुओं में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

संजय रॉयल पार्क से शुरू होकर मां यशवंतरी देवी मंदिर के पास से गुजरता हुआ नाला गैस चौराहे की ओर जाता है। इसी नाले में अधिकांश छोटे नालों का पानी गिरता है। मगर इस नाले को गंभीरता से साफ नहीं कराया जाता। नतीजतन हल्की बारिश होते ही नाला ओवरफ्लो हो जाता है। पानी निचले स्थानों पर भरने लगता है। यही वजह है कि 15 दिन पहले हुई बारिश से मंदिर परिसर में पानी भर गया था और लोगों को काफी दिक्कत हुई थी। इसके बाद भी नगरपालिका की ओर से नाले की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण फिर नाला ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी मंदिर में आ गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राजेश वाजपेयी ने बताया कि नगरपालिका की ओर से नाले की सफाई सही तरह से नहीं कराई गई। इसी वजह से मंदिर परिसर में पानी भर गया। नगरपालिका की लापरवाही से भक्तों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इस बार तो पानी मंदिर के अंदर तक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed