फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Development news in district.

Pilibhit News: तीन नए राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण तेज, अगले सत्र से शुरू होने की उम्मीद

Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Development news in district.
पीलीभीत। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को नई दिशा देने के लिए अमरिया और बीसलपुर तहसील क्षेत्र में तीन नए राजकीय इंटर कॉलेज की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य तेजी से जारी है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत इन कॉलेजों के निर्माण के लिए शासन ने 3.96 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कार्य की जिम्मेदारी निभा रही है।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान में 1117 कॉलेज संचालित हैं। इसमें 35 राजकीय, 22 एडेड और 132 वित्तविहीन संस्थान शामिल हैं। शिक्षकों की कमी के चलते राजकीय कॉलेज वर्षों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने और दूरदराज के छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में ही शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमरिया के देवरनिया व दलेलगंज और बीसलपुर तहसील के दियोहना गांव में तीन नए राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक कॉलेज के निर्माण पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तीनों स्थलों पर बिल्डिंग की बुनियाद तैयार कर ली गई है और ऊपरी संरचना का काम तेजी से चल रहा है। दो मंजिला बनने वाले इन कॉलेजों में कक्षाओं के साथ कार्यालय, हॉल, शौचालय, किचन, स्टोर रूम और खेल मैदान भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

ये कॉलेज कक्षा नौ से 12 तक संचालित होंगे और इनके लिए अलग से शैक्षिक व गैर-शैक्षिक स्टाफ की भर्ती की जाएगी। डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और संभावना है कि आगामी शैक्षिक सत्र में इन कॉलेजों का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed