फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Despite denials by the contractor hunting fish

मनाही के बाद भी ठेकेदार करा रहा मछलियों का शिकार

Wed, 10 Aug 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Despite denials by the contractor hunting fish
‌श‌िकार - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 दियूनी डाम में मछलियों का शिकार धड़ल्ले से किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार रोजाना कई क्विंटल मछली निकालकर बेचने के लिए बाहर भेज रहे हैं। प्रशासनिक अफसर इधर से गुजरते तो है, नजारा भी देखते हैं लेकिन कार्रवाई करने के बजाए नजरें फेर ली जाती हैं। इससे अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। छोटे कर्मचारियों के मना करने पर उनको अपने रसूख का हवाला देकर शांत करा दिया जाता है। 
विज्ञापन

वैसे तो दियूनी डाम में मछलियों केे शिकार का ठेका होता है लेकिन बरसात में मछलियों के शिकार पर रोक रहती है। दरअसल यह वक्त मछलियों के प्रजनन और उनके विकास का होता है। ठेकेदारों को इस बार भी सितंबर तक डैम में मछलियों का शिकार न करने के आदेश दिए गए थे लेकिन मिलीभगत के चलते सारे नियम और कायदे सिर्फ कागजों में ही पूरे किए जा रहे हैं। रोजाना ठेकेदार की लेबर दियूनी डैम से सैकड़ों जाल बिछाकर मछलियों का शिकार कर रही है। यही नहीं आसपास के मछुआरों को भी लालच देकर अपने साथ लगा लिया है। प्रशासनिक अमले की ओर से दिए गए निर्देश ठेकेदार के रसूख के आगे दम तोड़ रहे हैं। इस पर कोई निगरानी और कार्रवाई करने वाला नहीं है। सिर्फ लापरवाही बरती जा रही है। यहां से मछलियों को प्रतिदिन डिब्बों में पैक कर बाहरी जनपदों और उत्तराखंड की मंडी में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed