फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya fiercely attacks SP BSP Congress

UP: पीलीभीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- मोदी पर भरोसा है...सपा-बसपा और कांग्रेस धोखा है

Fri, 12 Apr 2024 09:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 09:53 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  सपा, बसपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जनता का मोदी पर भरोसा है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya fiercely attacks SP BSP Congress
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा का नारा था... खाली प्लॉट हमारा है, खाली मकान हमारा है। उस समय जब सपा के गुंडे किसी की जमीन पर कब्जा कर लेते थे और वह शिकायत करने जाता था तो उसी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती थी... सपा का झंडा, गाड़ी में गुंडा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता का मोदी पर भरोसा है, सपा, बसपा, कांग्रेस सब धोखा है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में शहर के एक बरातघर में पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए सपा पर निशाना साधा। कहा कि जब सपा की सरकार थी तो बिजली आती नहीं थी। भाजपा के सरकार में बिजली जाती नहीं है।
विज्ञापन


बोले कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन रही है। उन्होंने कहा कि आज का बदलता भारत किसी से अछूता नहीं है। बिना भेदभाव, बिना किसी जाति धर्म के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से लगभग 25 करोड़ गरीब परिवारों की गरीबी दूर करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजय गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, विधान परिषद सदस्य एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सुधीर गुप्ता, लोकसभा संयोजक दीपक अग्रवाल, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा आदि मंच पर मौजूद रहे।

अखिलेश जहां आए, वहां साइकिल पहले से पंक्चर
उप मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा पर तंज कसते हुए कहा कि पता चला कि आज अखिलेश यादव यहां आए थे। बहुत दिनों बाद तो वह घर से निकले हैं। वह जहां गए, वहां साइकिल पहले से पंक्चर है। उनके उम्मीदवार की जमानत जब्त है। कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास पर काम करती है। वहीं सपा में कुछ का साथ और परिवार का विकास, गुंडे-माफिया का विकास है। भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटेें जीतने जा रही है।

मोदी की लहर नहीं... सुनामी चल रही
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। अगर मोदी जी नहीं होते तो 25 करोड़ लोग और गरीब हो गए होते। गरीबी दूर नहीं हो सकती। भ्रष्टाचार के दलदल में देश और डूब जाता। कभी विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते थे। मैं, आप सबको आगाह करने आया हूं। 2024 का यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। इस चुनाव पर देश ही नहीं दुनिया की नजर है।

संबोधन से जातीय समीकरण साधने की कोशिश
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछड़ी जाति से आते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए देश में सिर्फ चार जातियां हैं। पहली जाति जो गरीब हैं, वह है। दूसरी जाति का नौजवान है। तीसरी जाति माताएं-बहनें और चौथी जाति देश का अन्नदाता किसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed