फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy Chief Minister Brijesh Pathak will come today, will review the development works

आज दोपहर को जिला पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Wed, 07 Sep 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak will come today, will review the development works
पीलीभीत। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार दोपहर जिले के दौरे पर आएंगे। उनके भ्रमण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। वह दोपहर को हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरेंगे। भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। किसी स्थान का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को उप मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अधिकारियों के पास पहुंचा। उप मुख्यमंत्री बुधवार को शाहजहांपुर में समीक्षा बैठक करेंगे। वहां से वह हेलिकॉप्टर के जरिए गोला पहुंचेंगे। भाजपा विधायक अरविंद गिरि की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। वहीं से सीधे पीलीभीत के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। वह दोपहर 12.25 बजे पुलिस लाइन आएंगे।
विज्ञापन

डेढ़ बजे वह भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद ढाई बजे कलक्ट्रेट सभागार में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वह किसी स्थान का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। शाम सात बजे वह बरेली के लिए रवाना होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम मिल गया है। वह बुधवार दोपहर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed