फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak sought report from CMO

Pilibhit News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ से मांगी रिपोर्ट

Mon, 27 Feb 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak sought report from CMO
Photo Title
- स्टेडियम रोड पर अस्पताल में तीमारदारों से मारपीट का मामला
विज्ञापन

- उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि मरीज और तीमारदारों से अभद्रता सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। स्टेडियम रोड पर स्थित अस्पताल के स्टाफ द्वारा मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला स्थानीय स्तर पर भले ही पुलिस ने निपटा दिया हो, लेकिन अब मामले को निपटाने वालों पर ही तलवार लटकती नजर आ रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि मरीज व तीमारदारों से अभद्रता सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
बता दें कि 25 फरवरी को गजरौला के गांव नवदिया घिरी निवासी महेश के पिता मूलचंद्र की स्टेडियम रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव को ले जा रहे थे तभी अस्पताल के स्टाफ ने परिजन से मारपीट की। कुर्सियों से व ड्रिप चढ़ाने वाली रॉड से तीमारदारों पर हमला किया गया। हमले में महिला समेत दो लोगों के खून तक निकल आया। आधे घंटे से ज्यादा हंगामा होता रहा। सड़क पर भीड़ जमा हो गई। लोगों को लग रहा था कि पुलिस के आने पर तीमारदारों को इंसाफ मिल पाएगा, लेकिन बेहद देर से पहुंची पुलिस शुरू से ही अस्पताल के पाले में खेलती रही। आते ही बगैर बात सुने ठेका चौकी इंचार्ज राजीव सिंह चौहान और सिपाहियों ने धक्का देकर तीमारदारों को भगाना शुुरू कर दिया। अंदर अस्पताल में जाकर चौकी इंचार्ज और सिपाही अस्पताल के स्टाफ से सादे कागज पर कुछ लिखवाते रहे। तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। सिर से खून निकलने के बाद भी पुलिस ने घायलों का मेडिकल तक कराना उचित नहीं समझा। पिटने के बाद डरे सहमे परिजन किसी तरह शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पास भी वीडियो पहुंचा। इसके बाद उन्होंने घटना का संज्ञान लिया। उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कहा है कि दोषी अस्पताल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों से अभद्रता सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद अब अस्पताल की दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ तक वायरल हो गया वीडियो, जिले के अधिकारी बेसुध
अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों से मारपीट का वीडियो लखनऊ तक वायरल हो गया, लेकिन जिले में पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाई। सभी अनजान बने रहे। यह हाल तब है जब कि मामला जिला मुख्यालय का था। वीडियो लखनऊ में जब उपमुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने इसे देखकर संज्ञान लिया। अब देखना है सीएमओ क्या रिपोर्ट भेजते हैं।


जांच को पहुंचे एसीएमओ

शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित शहर के नामचीन अस्पताल के स्टाफ द्वारा तीमारदारों के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ट्विट के बाद सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि एसीएमओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed