फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dental care center running without registration, degree sealed

बगैर पंजीकरण, डिग्री के चल रहे डेंटल केयर सेंटर को किया सील

Sun, 10 Oct 2021 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dental care center running without registration, degree sealed
पूरनपुर। बगैर पंजीकरण, डिग्री के नगर में चल रहे डेंटल केयर सेंटर को शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचकर सील कर दिया। संचालक ने डिग्री होने और दो दिन बाद दिखाने का टीम को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि नगर के माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर दीप डेंटल केयर सेंटर बगैर पंजीकरण और डिग्री के संचालित होने, गंदगी रहने आदि की शिकायत उच्च अफसरों से की गई थी। शिकायत पर तहसीलदार अशोक कुमार, चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर के साथ शनिवार को छापा मारा।
विज्ञापन

डेंटल केयर सेंटर संचालक के पास कोई डिग्री नहीं मिली। सेंटर को बगैर पंजीकरण के लिए चलाया जा रहा था। सेंटर पर ऑटो क्लेयर मशीन और हाईजेनिक सामान नहीं मिला। सेंटर को सील कर दिया गया। संचालक ने डिग्री होने और दो दिन बाद डिग्री दिखाने का आश्वासन दिया। इस पर उसे दो दिन का समय दिया गया। इसके बाद भी डिग्री न दिखाने पर संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed