{"_id":"8fb6fcccff200a5079ec05a67fe2ea09","slug":"demonstration-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं का वध रोकने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशुओं का वध रोकने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कस्बा और आसपास क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक लगाए जाने की मांग की।
रविवार को कस्बे में थ्री व्हीलर स्टैंड के समीप एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस की सख्ती के बाद कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस के अक्सर आने से कस्बे की छवि खराब हो रही है। वहीं वध करने वाले पशुओं के पेट से निकलने वाली गंदगी को ईदगाह के समीप और खेल के मैदान में डालते हैं। इससे लोगों को उधर से निकलना भी दूभर है।
इस मौके पर टीटीएस के अध्यक्ष मीनू खां बरकाती ने कस्बे में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में शादाब खां, तौसीन खां, उवैश खां, हशमुद्दीन खां, बिल्लू खां, फिरोज बरकाती, नदीम खां, तौफीक खां, आसिफ खां, सलमान खां, शाबान, उस्मान, शाकिर खां, सुजात, मोहम्मद अहमद, रईस बेग, यासर बेग, आबाद मियां आदि मौजूद रहे।