फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration held at the Collectorate for inflation, power crisis and irregularities in the examination

Pilibhit News: महंगाई, बिजली संकट और परीक्षा में अनियमितता के लिए कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sun, 31 May 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held at the Collectorate for inflation, power crisis and irregularities in the examination
सपा कार्यकर्ताओं ने कार को रस्सी से खींचकर भी विरोध जताया
सपाइयों ने रस्सी से कार खींचकर किया अनोखा विरोध, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को महंगाई, बिजली संकट और परीक्षा में अनियमितता समेत अन्य मद्दों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रस्सी से कार को खींचकर ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को दिया।
सपा कार्यकर्ता सुबह केजीएन कॉलोनी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। रास्ते में भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती डीजल-पेट्रोल कीमतों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एक कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए अनोखे ढंग से विरोध जताया। विकास भवन गेट के पास पहुंचने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओंं और अधिकारियों में नोकझोंक हुई। विरोध में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर प्रदर्शनकारी पुनः कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। किसानों को समय पर खाद और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। युवाओं का भविष्य परीक्षा घोटालों की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, रूपराम कश्यप, ठाकुर अशोक सिंह, हाजी अकबर अंसारी, अमित पाठक एडवोकेट, जेपी शुक्ला एडवोकेट, गयासुद्दीन मंसूरी, दिव्या पी. गंगवार, राजकुमार राजू, मीना दीक्षित, प्रदीप सिंह पटेल, आदिल अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed