फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration against municipal administration

पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against municipal administration
पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन
नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपनी तीन मांगों को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही उन्होंने पालिका गेट पर पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारी सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी तीन मांगों से युक्त ज्ञापन एसडीएम जेपी चौहान को दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शासन से उन्हें प्रतिमाह 10,500 रुपये वेतन जारी होता है लेकिन उन्हें केवल 3600 वेतन मिलता है। वेतन की बाकी धनराशि हड़प ली जाती है। ज्ञापन में पूरा वेतन समय पर दिलाने और वेतन बैंक खाते में भिजवाने की मांग की गई। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने के बाद कर्मचारियों ने पालिका गेट पर पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में छोटू, जितेंद्र, छोटेलाल, पम्मी, राजा, आनंद, जीतू, राजीव, गौरव, दिनेश, राहुल, दीपक, आदित्य, अर्जुन, रंजीत, सर्वेश, अमित, विजय, वचन सिंह, नीलकमल, सूरज, राजू, शिवम, सोनू, कमला, विमलेश, उमेश, रवींद्र, पंकज, अंकुश और सुमित समेत सभी कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों का नेतृत्व भाजपा नेता सत्यप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed