फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand for dismissal of Rajasthan government in protest against Udaipur massacre

उदयपुर में दिन दहाड़े हत्या के विरोध में राजस्थान सरकार बर्खाश्त की मांग

Fri, 01 Jul 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for dismissal of Rajasthan government in protest against Udaipur massacre
पीलीभीत। उदयपुर में कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या करने वालों पर सख्त कराई और राजस्थान से कांग्रेस सरकार बर्खास्त कराने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि गया राजस्थान के उदयपुर में एक हिंदू युवक की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। यह राज्य की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई तत्काल की जाए। राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तभी से लगातार हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं हो रही हैं। इससे लगता है कि हिंदुओं पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के लोगों को राजस्थान सरकार और प्रशासन का संरक्षण मिला है। ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

हत्या आरोपी खुलेआम धार्मिक नारे लगा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री को भी हत्या करने की खुली धमकी दे रहे हैं जो बहुत गंभीर मुद्दा है कि आरोपियों के पीछे कौन सी ताकतें हैं। इस घटना की सीबीआई जांच कराने व अन्य मांगें भी शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में हिजामं के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन मोहन अग्रवाल, ऋषि कनौजिया, विक्रांत कुमार, महेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed