{"_id":"5381bb23f4534c4523b89f2d1b0f35fc","slug":"degree-received-from-the-principal-schhas-delegation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाधि प्राचार्य से मिला सछास का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाधि प्राचार्य से मिला सछास का प्रतिनिधिमंडल
पीलीभीत
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर सछास प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्राचार्य ने समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
सछास जिलाध्यक्ष सैय्यद मेंहदी रजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरसी शुक्ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को समस्याआें की फेहरिस्त सौंपते हुए कॉलेज में साइकिल स्टैंड बनवाने, शिक्षाशास्त्र के प्रवक्ता की तैनाती कराने, कैंपस में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराने, शौचालय की व्यवस्था तत्काल कराने आदि की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं के चलते ही विद्यार्थी खासकर छात्राएं महाविद्यालय आने से कतराते हैं। जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष सचिन यादव, कामरान खान, अमन गंगवार, जितेंद्र गंगवार, देवेंद्र राठौर, अजय कुमार, धीरज कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद गुलशाद, कुनाल यादव, पुष्पेंद्र, अनिल कुमार, अनिपाल, इमरान आदि शामिल रहे।