फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deducted 24 newly appointed officers

नवनियुक्त 24 ग्रापं अधिकारियों को मिली तैनाती 

Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
 शासन से जिले में नियुक्त किए गए 24 ग्राम पंचायत अधिकारियों को आखिरकार गांव में तैनाती मिल गई। नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती के साथ ही पूर्व में तैनात कई ग्रापं अधिकारियों के क्षेत्रों में बदलाव एवं ग्राम पंचायतों की संख्या में कटौती की गई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व ही शासन ने अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित 30 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिले में नियुक्त किया था। लेकिन इसमें से मात्र 24 (जिसमें छह महिलाएं भी हैं) ने ही डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर ज्वाइनिंग की। चुनाव के चलते इन नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को तैनाती नहीं मिल सकी थी। चुनाव संपन्न होने के बाद डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने डीएम के अनुमोदन पर सभी 24 ग्राम पंचायत अधिकारियों को अलग अलग ब्लाक की ग्राम पंचायत आवंटित कर दीं। इसमें मरौरी, ललौरीखेड़ा, अमरिया व बीसलपुर में चार, बरखेड़ा में तीन और बिलसंडा व पूरनपुर में दो और माधोटांडा ब्लाक में एक को नियुक्ति मिली है। छह महिलाओं में तीन को मरौरी और तीन को ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

कई के गांव और न्याय पंचायत बदले
नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती के लिए पूर्व में हुए आवंटन में बदलाव किया गया है। अमरिया ब्लाक के टांडा बिजैसी गांव से प्रेमशंकर, माधोटांडा के जमुनिया गांव से ओमप्रकाश वाल्मीकि को हटाया गया। वहीं विभिन्न ब्लाकों में 12 से लेकर 29 ग्राम पंचायतें संभाल रहे ग्राम पंचायत अधिकारियों से भी पंचायतें वापस ले ली गई हैं। मरौरी ब्लाक के भगवानदास को 29 और मेवा को 18 ग्राम पंचायतों के स्थान पर आठ आठ ग्राम पंचायतें मिली हैं। इसी प्रकार अमरिया के पंकज शर्मा को 12 के स्थान पर मात्र छह पंचायते आवंटित की गई है। ललौरीखेड़ा के रामप्रकाश को 18 की जगह छह, रमावीर को 11 की जगह नौ और नुरूद्दीन को 14 की जगह सात ग्राम पंचायतें दी गई हैं। आर्येन्द्र गंगवार को टोडरपुर न्याय पंचायत से हटाकर अमरिया भेजा गया है। बीसलपुर में राजेश गौतम को 14 की जगह सात, अवनीश दीक्षित को 19 की जगह छह, नागेंद्र को 13 की पांच पंचायतें मिली है। बिलसंडा के तौलेराम को 12 की जगह छह पंचायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed