{"_id":"60da177f8ebc3ec25207c93d","slug":"death-pilibhit-news-bly4513777200","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करते वक्त सोमवार सुबह करीब आठ बजे मजदूर अमरिया थाना क्षेत्र के गांव सरैंधा पट्टी निवासी 18 वर्षीय रिजवान पुत्र अहमद नूर की दीवार से गिरकर मौत हो गई। वह दीवार पर खड़े होकर टिनशेड चढ़ा रहा था। अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पर फैक्टरी मालिक और परिजन पहुंचे। परिवार की सूचना पर गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार न ही किसी तरह का आरोप लगाया, न ही कोई तहरीर अभी तक दी है। दोनों के बीच सुलह के प्रयास चलते रहे।
गांव सरैधा पट्टी अहमद नूर उर्फ मुन्ने ने बताया कि उनका पुत्र रिजवान कई महीनों से गजरौला थाना क्षेत्र के मुड़ैला कला गांव में बन रही एक निर्माणाधीन फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। ठेकेदार मोहम्मद आसिफ उसे मजदूरी पर ले गया था। परिसर में ही रहता था। रविवार सुबह दीवार के ऊपर टिनशेड चढ़ाया जाना था। टिनशेड चढ़ाने के लिए रिजवान को12 फीट ऊंची दीवार पर खड़ा किया गया। बचाव के लिहाज से उसे न तो रस्सी बांधी गई थी, न ही नीचे जाल बिछाया गया था। सुबह करीब आठ बजे टिनशेड चढ़ाते वक्त रिजवान का पैर फिसल गया और वह दीवार से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन फैक्टरी के कर्मचारियों ने सूचना मालिक को दी। इस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन भी आ गए। दोनों के बीच बातचीत चलती रही। फिर सूचना पुलिस को दी गई। गजरौला इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार ने कोई आरोप तो नहीं लगाया, मगर पोस्टमार्टम की मांग की। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शहर के एक निजी चिकित्सक की है फैक्टरी
मुढ़ैलाकलां गांव में बन रही निर्माणाधीन फैक्टरी शहर के एक निजी चिकित्सक की है। अभी यह तय नहीं है कि ये किस चीज की फैक्टरी बन रही है। फिलहाल चर्चाएं गन्ना फैक्टरी को लेकर चल रही हैं। दो साल से अधिक समय से यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
चार जून को भी एक हुआ था हादसा, गई थी मजदूर की जान
इस निर्माणाधीन फैक्टरी में चार जून को भी एक मजदूर गजरौला के गांव जैतपुर बांसबोझ निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र नोखेलाल के साथ हादसा हुआ था। आरोप था कि मुंह में पाइप डालकर जबरन डीजल खिंचवाया गया था। उसी दौरान डीजल पेट में चला गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 12 जून को मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से फैक्टरी मालिक के भतीजे मॉन्टी और इंजीनियर वीरपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर गजरौल पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी