{"_id":"5eadb5408ebc3e9065580de6","slug":"death-pilibhit-news-bly4046125169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चराने गए नाबालिग की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चराने गए नाबालिग की नहर में डूबकर मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। पशु चराने गए 12 वर्षीय नाबालिग बालक की नहर मेें डूबकर मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव नहर से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
थाना बीसलपुर क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी सोमपाल का 12 वर्षीय बेटा अन्नू शनिवार दोपहर तीन बजे घर से पशु चराने नहर पर गया था। वहां गांव के अन्य बच्चों को नहाता देखकर वह भी नहर में कूद गया और फिर थोड़ी देर बाद ही वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर अन्य बालकों ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोग आए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बालक नहर में डूब चुका था। ग्रामीणों ने नहर में उसकी तलाश की। दो घंटे बाद उसका शव मिला। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।