फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead Siberian bird found in Sharda Dam, investigation started

शारदा डैम में मिले मृत साइबेरियन पक्षी, शुरू हुई जांच

Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead Siberian bird found in Sharda Dam, investigation started
पीलीभीत। शारदा डैम में कुछ साइबेरियन पक्षियों के शव मिलने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए आईवीआरआई में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। वहीं अफसर मृत पक्षियों के उत्तराखंड की ओर से बहकर आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में स्थित शारदा डैम में हर साल ठंड की शुरूआत होने पर साइबेरिया से काफी संख्या में पक्षी यहां पहुंचकर रौनक बढ़ाते हैं। पक्षियों की आमद के बाद से ही टाइगर रिजर्व प्रशासन भी उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क होने का दावा करता है, लेकिन स्थानीय शिकारी मछली की आड़ में पक्षियों का भी शिकार कर लेते हैं। पूर्व में कई मामले भी प्रकाश में आ चुके हैं। इधर, दो दिन पूर्व शारदा डैम के 12वें किलोमीटर के निकट साइबेरियन पक्षियों के कुछ शव बरामद हुए। जानकारी लगने के बाद आला अफसरों के निर्देश पर बराही रेंज के वनकर्मियों ने पक्षियों के शव को कब्जे में लिए। इसके बाद मौत का कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया। इधर अफसरों के मानना है कि मृत पक्षियों के शव उत्तराखंड की ओर से बहकर आए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व शारदा सागर डैम के क्षेत्र में कुछ मृत पक्षी मिले थे। तत्काल कर्मचारियों को भेजा गया। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पक्षियों के शव आरवीआरआई भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। - नवीन खंडेलवाल, डीडी पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed