फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of teenager found hanging on a tree in the campus of BSA office in Pilibhit

Pilibhit: बीएसए कार्यालय के कैंपस में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, माता-पिता की हो चुकी है मौत

Sat, 09 Dec 2023 07:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 07:44 PM IST
सार

बीएसए कार्यालय के कैंपस में शनिवार सुबह लोगों ने पेड़ पर किशोर का शव लटकता देखा। इससे सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त रुद्रपुर निवासी सौरभ के तौर पर हुई। 

विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging on a tree in the campus of BSA office in Pilibhit
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में रुद्रपुर के किशोर का शव शनिवार सुबह बीएसए कार्यालय के कैंपस में लगे पेड़ पर लटका मिला। काफी प्रयास के बाद पुलिस शव की शिनाख्त करा सकी। किशोर ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


बरेली के मोहल्ला छोटी बिहार के रहने वाले दीपक ने बताया कि रुद्रपुर के कस्बा लालपुर के मोहल्ला रमेशपुरा निवासी सौरभ 17 उसका मौसरा भाई है। मौसा-मौसी की कई साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद उनके चारों बच्चे में कुलदीप व नेहा उसके पास बरेली में रहते थे। जबकि सिमरन नई बस्ती में नाना-नानी के पास रहती थी। 
विज्ञापन


सौरभ कभी भी कहीं भी रह जाता था। आठ नवंबर को बहन सिमरन की शादी करने के बाद सौरभ नई बस्ती में नानी के पास ही रुका हुआ था। बुधवार को लालपुर स्थित अपने घर गया था। यहां से शुक्रवार की शाम कही जाने के बात कहकर निकल आया। इसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बुझ गया चिराग: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्तों संग शादी में जा रहा था फर्रुखाबाद

शनिवार की सुबह उसका शव बीएसए कार्यालय के कैंपस में एक पेड़ पर पेटी बांधने वाली सफेद प्लास्टिक की पतली स्टीक से लटका मिला। सुबह होने पर लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

कुछ लोगों ने जताई हत्या की आशंका 
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से बहेड़ी से इज्जतनगर तक का रेलवे का टिकट ही मिल सका। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि किशोर के नाम संपत्ति थी जिस कारण इसकी हत्या की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हाथ में गुदा था कल्लू वाल्मीकि का लड़का
पुलिस को शव की शिनाख्त कराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। किशोर के हाथ पर कल्लू वाल्मीकि का लड़का गुदा था। यह देखकर पुलिस ने वाल्मीकि समाज के लोगों को बुलाया। उन्होंने अपने-अपने ग्रुपों में वीडियो डाला। करीब तीन घंटे बाद बरेली के रिश्तेदार दीपक ने शव की शिनाख्त की तब पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed