फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body of newborn exhumed and postmortem conducted 16 days after his death In Pilibhit

Video: मौत के 16 दिन बाद नवजात का शव कब्र से निकाला गया बाहर, 5000 के लिए हुई हत्या! अब होगा खुलासा

Fri, 19 Dec 2025 09:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: विकास कुमार Updated Fri, 19 Dec 2025 09:49 PM IST
सार

डीएम के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया बाहर। सिर में चोट का हवाला देकर चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ पर मां-पिता ने लगाए हैं हत्या के आरोप। 
 

विज्ञापन
dead body of newborn exhumed and postmortem conducted 16 days after his death In Pilibhit
नवजात का शव निकालते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीलीभीत जिला अस्पताल में नवजात की मौत को लेकर उठे सवालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम के आदेश पर 16 दिन बाद नवजात के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। नवजात की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए यह प्रक्रिया परिजनों की मौजूदगी, मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरों की निगरानी में कराई गई।

विज्ञापन

अस्पताल में मांगी गई थी पांच हजार की रिश्वत
सुनगढ़ी थाना के मैत्री कॉलोनी निवासी मृदुल सिंह ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया था कि दो दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे पत्नी प्रिया सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल स्टाफ ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात के सिर पर थे चोट के निशान
तीन दिसंबर की सुबह सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ। परिजनों का आरोप है कि नवजात के सिर पर चोट के निशान थे। इस पर उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ से सवाल किए तो उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया और अभद्र व्यवहार भी किया गया। 

विज्ञापन

डीएम ने दिए पोस्टमार्टम के आदेश
घटना से आहत परिजनों ने उसी दिन नवजात के शव को मुक्तिधाम में दफन कर दिया था। बाद में जिला महिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर शासन स्तर पर शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निष्पक्ष जांच के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया।

कब्र खोदाई की हुई वीडियोग्राफी
शुक्रवार को नायब तहसीलदार पारितोष द्विवेदी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी की मौजूदगी में सुनगढ़ी पुलिस मुक्तिधाम पहुंची। परिजन के बताए स्थान पर कब्र खोदवाकर नवजात के शव को बाहर निकलवाया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed