फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body of girl missing for three days found in pond in Pilibhit

Pilibhit News: तीन दिन से लापता छात्रा का शव तालाब में उतराता मिला, परिजन बोले- एक युवक दे रहा था धमकी

Sat, 13 Apr 2024 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 11:52 AM IST
सार

पीलीभीत में तीन दिन से लापता छात्रा का शव शनिवार सुबह गोहनिया तालाब में मिला। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह टहलने निकले लोगों ने छात्रा का शव तालाब के पानी में उतराता दिखा। 

विज्ञापन
dead body of girl missing for three days found in pond in Pilibhit
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा का शव शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे गौहनिया तालाब में उतराता मिला। इसका पता चला तो परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुत्री को एक मोबाइल नंबर से धमकी दिए जाने की बात कही। सुनगढ़ी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


थाना न्यूरिया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला मैत्री बाग कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। उनकी इकलौती पुत्री (19) कक्षा 12 की छात्रा थी। पिता ने बताया कि पुत्री 11 अप्रैल की तड़के सुबह लगभग तीन बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री के पास कोई फोन नहीं था। एक युवक उनके मोबाइल पर कॉल कर लगातार तरह-तरह की धमकियां दे रहा था। इससे उनकी पुत्री काफी आहत थी। थाने में सूचना देते वक्त भी इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही कॉल करने वाले का नंबर व रिकार्डिंग सुनाई, लेकिन पुलिस ने महज गुमशुदगी दर्ज कर मामले को निपटा दिया। जांच करने के नाम पर कोई भी उनके पास नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने गौहनिया तालाब में एक शव उतराता देखा। परिजन पहुंचे और शव की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही सीसीटीवी खंगालते रहे परिजन
परिजनों का आरोप है कि जांच के लिए पुलिस उनके घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते खुद ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में छात्रा तालाब की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

महिला पुलिस न होने से घट सकती थी बड़ी घटना
शव मिलने की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस घटनास्थल तो पहुंची। मगर उसके साथ महिला पुलिस कर्मी नहीं थी। मृतका की मां मौके पर पहुंची, तो पुत्री का शव देख बदहवास हो गईं। तालाब में कूदने का प्रयास किया। किनारे पड़ी काई के ऊपर आने से वह तालाब में नहीं जा पाई। पुलिसकर्मी, महिला होने की वजह से महज चिल्लाते रहे। तालाब में छलांग लगाने की कोशिश कर रही मां को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद जैसे-तैसे मां को उधर से निकाला जा सका।

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस जांच कर रही थी। जिस नंबर का उल्लेख किया गया है। उसकी जानकारी की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed