फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a youth found hanging in the room, murder charge

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging in the room, murder charge
बरखेड़ा। गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय देवदत्त का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगाें पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। कमरे में खून के छींटे भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी देवदत्त पुत्र धनीराम और परिवार के अन्य सदस्य के घर आसपास ही रहते हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे मृतक की भाभी आरती देवी ने खिड़की से झांक कर देखा तो देवदत्त का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

जीने के रास्ते परिजन घर के बाद कमरे में पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि अक्तूबर 2025 में गांव के ही लोगों से उसका विवाद हुआ था। मृतक के भतीजे अमित ने बताया कि रविवार को गांव के लोगों ने देवदत्त को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद देवदत्त का शव लटकता मिला। सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कमरे में खून के कुछ छींटे भी मिले। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed