फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 05 Dec 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
बिलसंडा/ पीलीभीत। एक दिन पहले बुआ के घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मकान से सौ मीटर दूर बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, कुछ देर बाद आए परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर अमन शर्मा (20 साल) पुत्र राजेश शर्मा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से थाना क्षेत्र के करेली गांव में अपने बुआ नीना देवी पत्नी रजनीश के गया था। यहां कुछ देर तक बुआ-फूफा से बातचीत करता रहा। वह रात को बुआ के घर ही रुक गया। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसका शव बुलआ के मकान से100 मीटर दूर बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में शोर मच गया। ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बुआ के परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बाद में मृतक के परिजन भी आ गए।
उन्होंने बुआ समेत अन्य सदस्यों पर घटना की सूचना न देने पर नाराजगी जताई और फिर हत्या की आशंका जाहिर की। मृतक युवक चार भाइयों में बड़ा था। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रहे हैं। अभी कोई तहरीर परिजन ने नहीं दी है। बुआ समेत अन्य लोग यह भी नहीं बता रहे कि आखिर युवक कब घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed