फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body found landing in Devha river near Ghazipur, not identified

गाजीपुर के पास देवहा नदी में उतराता मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 05 Dec 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body found landing in Devha river near Ghazipur, not identified
पीलीभीत/बरखेड़ा। गांव गाजीपुर मुगल के पास देवहा नदी में रविवार को सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर मुगल से सामने देवहा नदी बह रही है। रविवार सुबह करीब नौ बजे के करीब ग्रामीणों ने शव नदी में उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर केके वर्मा मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकलाया। चेक शर्ट और पैंट पहने व्यक्ति की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास किए। मगर ग्रामीणों ने पहचानने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर उसका फोटो वायरल किया है। मगर अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। शव की शिनाख्त के लिए एसपी की ओर से 9454404091 और 9454404105 नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र में देवहा नदी में शव मिला है। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद भी मौत का पता चल सकेगा। - प्रशांत सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed