{"_id":"615de8888ebc3e62653972db","slug":"daughters-are-learning-sewing-learning-to-earn-along-with-studies-pilibhit-news-bly462062260","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ कमाई के लिए सीख रहीं सिलाई सीख रहीं हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ कमाई के लिए सीख रहीं सिलाई सीख रहीं हैं बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बदलते दौर में बेटियां भी आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होना चाहती हैं। इसीलिए अपनी पढ़ाई के साथ कमाई के लिए सिलाई की ट्रेनिंग ले रही हैं। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से ट्रेनिंग शुरू कराई गई है। ट्रेनिंग फरवरी तक चलेगी। इस दौरान पांच-पांच हजार रुपये का मानदेय भी मिलेगा।
महिला सशक्तीकरण वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में इजा फैशन सेंटर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया। शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुनील त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि जो युवतियां सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रहीं हैं उन्हें अपना रोजगार खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में अधिकतम 25 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है। इसलिए अपने सपनों के साथ आगे बढ़ें। एक दिन कामयाबी आपके कदम चूमेगी। इस मौके पर सोसाइटी की ओर से अर्सी जहां मौजूद रहीं।
मैं बीए कर रही हूं। टेलरिंग सीखना चाहती हूं। इसीलिए ट्रेनिंग ले रही हूं। मकसद अपने पैरों पर खड़े होने का है। कभी किसी से कुछ मांगना न पड़े।
- समर जहां
मैं नवीं कक्षा में पढ़ती हूं और अगले तीन वर्ष में पढ़ाई के साथ सिलाई भी सीख लूंगी। मेरी तमन्ना आगे चलकर फैशन डिजाइनर बनने की है।
- इफरा
मैं अपनी मेहनत से अपनी किस्मत लिखना चाहती हूं। मेरे सपने साकार हों। इसीलिए सिलाई सीख रही हूं। ताकि आत्मनिर्भर बन सकूं।
- फिजां
आगे चल कर कुछ कर सकूं। इसी इरादे के साथ सिलाई सीख रही हूं। पहले परिवार का सहारा बनूंगी फिर अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बनूंगी।
- सबीना
आर्थिक चुनौतियों को मैंने करीब से देखा है। इसलिए हुनर हासिल करने के इरादे से सिलाई सीख रही हूं। जिससे खुद और परिवार को संभाल सकूं।
- इमराना
मैं सिलाई के साथ जरदोजी कर लेती हूं। फैशन में मेरा इंट्रेस्ट है। इसलिए कुछ नया सीखने के लिए आई हूं। एक न एक दिन मैं अपना नाम रोशन करूंगी।
- फूल बी