फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daughter-in-law, who came to save father, was beaten to death

Pilibhit: रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की पीटकर हत्या, आरोपी भाभी पर पति के अपहरण का दर्ज हो चुका है केस

Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
सार

मुरादाबाद के थाना मझोला निवासी निशा जौहरी के देवर संजीव सक्सेना ने बताया कि उनकी भाभी रक्षाबंधन त्योहार को लेकर मायके पिता के पास आई थीं। शनिवार रात उनके भाई की पत्नी ने अन्य लोगों के सहयोग से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Daughter-in-law, who came to save father, was beaten to death
निशा जौहरी फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पिता और भाभी के बीच चल रहे विवाद में मायके आई महिला ने बीच-बचाव किया, तो भाभी हमलावर हो गई। मारपीट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पिता ने पुत्रवधू के खिलाफ पुत्री की हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


असम चौराहा स्थित बाबा जयगुरुदेव का आश्रम है। इसमें आनंद बहादुर सक्सेना बतौर प्रबंधक पिछले 50 साल से रहते हैं। शनिवार की रात आठ बजे आठ लोग कब्जा करने की नीयत से घुस आए थे। प्रबंधक और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए सुबह आश्रम खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रविवार सुबह पुत्रवधू के साथ यह सभी लोग आए और परिवार के साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई पुत्री निशा जौहरी (55) को पुत्रवधू ने लात-घूसों से पीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सुबह जाने से पहले हुई घटना

मुरादाबाद के थाना मझोला के मोहल्ला मिलन विहार कॉलोनी निवासी निशा जौहरी के देवर संजीव सक्सेना ने बताया कि उनकी भाभी 14 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार को लेकर मायके पिता के पास आई थीं। रविवार को सुबह भाभी को घर लौटना था। इसी दौरान उनके भाई की पत्नी ने अन्य लोगों के सहयोग से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 साल से लापता है आरोपी महिला का पति

निशा जौहरी का भाई और आरोपी भाभी का पति 1997 से लापता है। निशा जौहरी के छोटे भाई ने आरोपी भाभी के खिलाफ अपहरण कराने की उसकी समय रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अक्सर आरोपी भाभी खटीमा में अपनी पुत्री के पास रहने के लिए चली जातीं थी। हालांकि अभी तक उनके लापता भाई के बारे में कोई जानकारी किसी को नहीं है। इससे उनके लापता होने की जानकारी सभी लोग दे रहे है।



पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। परिवार वाले निशा जौहरी का शव देर शाम मुरादाबाद के लिए लेकर रवाना हो गए है। सोमवार को उनका वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि  तहरीर परिवार की ओर से ले ली गई है। पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए है। पोस्टमार्टम रिपोट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed