{"_id":"b8e1d51fb4af66e50632eb36262eba25","slug":"cycle-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने चलाई साइकिल, गिनाई उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने चलाई साइकिल, गिनाई उपलब्धि
पीलीभीत।
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र का जन्म दिवस बुधवार को
विज्ञापन
जोरदार तरीके से मनाया गया। सपा कार्यालय पर गोष्ठी कर उन्हें श्रद्धांजलि
अर्पित की गई। जिले भर में साइकिल यात्रा का शुभारंभ हो गया। खादी
ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद और विधायक हेमराज वर्मा ने भी
साइकिल चलाई। सपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए
पत्रक वितरक वितरित किए।
सपा अध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छोटे लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद खादी ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री ने खुद साइकिल रैली में भाग लिया। रैली शहर के बेलों का चौराहा, कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, चावला चौराहा, गैस चौराहा, छतरी चौराहा से गुजरती हुई वापस पार्टी कार्यालय आकर समाप्त हुई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, मोहम्मद मियां, दीपेंद्र चौहान, अरुण प्रताप सिंह, छात्र सभा अध्यक्ष प्रशांत शर्मा व यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अमर सिंह ने पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से लोगाें को बताया।
विधायक हेमराज वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत बरखेड़ा समेत 40 गांवों में दो टीमों ने साइकिल रैली निकाली। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। कहा कि जिले में विकास विभिन्न योजनाओं का संचालन बखूबी किया जा रहा है। रैली अमखिड़िया, भैसहा ग्वालपुर, शेखापुर पतरासा आदि गांवों में निकाली गई। इस मौके पर नरेंद्र मिश्रा कट्टर, चेयरमैन जमील अहमद, धर्मेंश गंगवार, नीरज गंगवार आदि मौजूद रहे।
विकासखंड मरौरी में सपा जिला सचिव चंद्र सेन वर्मा, विकासखंड बीसलपुर में राकेश प्रताप सिंह, विकासखंड बिलसंडा में मनोज कश्यप, विकासखंड पूरनपुर में मुन्ने मियां अंजाना के नेतृत्व में साइकिल रैलियां निकाली गईं। सभी रैलियों में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमरिया। विधानसभा अध्यक्ष अफजाल अहमद के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता गांव मुड़ैलिया गौसू में जमा हुए। जहां से जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद आरिफ ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवान किया। रैली फुलइया, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावां, निसइया, बक्शपुर, गोपालनगर, सिरसा, चठिया भैंसहा, मुगलाखेड़ होते हुए वापस अमरिया पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख पति मोहम्मद ताहिर, सईद अहमद मलिक, अकील अहमद, असलम जावेद, युसूफ मलिक, इरसाद मियां, पलविंदर सिंह, डॉ. तवेंदर सिंह, भूपराम, अशर्फीलाल, नन्हेबक्श, सुरजीत सिंह, खतीब मलिक, मोबीन अहमद, अमीर अहमद मलिक, बब्बू आदि शामिल रहे।
बाक्स---
तो क्या इनके लिए नहीं थी निषेधाज्ञा
विभिन्न पर्वो को देखते हुए प्रशासन ने जिले में निषेधाज्ञा लगाई हुई है। बुधवार को जिले में सपा की साइकिल रैलियां निकाली गईं। लोगों को यह सवाल करते सुना गया कि क्या इनके लिए निषेधाज्ञा नहीं थी।
---