फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

महिलाएं अपराजिता थीं.. हैं और हमेशा रहेंगी

Tue, 27 Aug 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
cultural
27 पीबीटीपी 26, 27
विज्ञापन

महिलाएं अपराजिता थीं.. हैं और हमेशा रहेंगी
अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हुई गोष्ठी
एसडीएम बोले-जरूरत सिर्फ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की है
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे के नीलगिरी स्कूल में महिला सुरक्षा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एकजुट होकर नारी गरिमा के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने का संकल्प किया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि एसडीएम जंगबहादुर सिंह ने कहा कि छात्राएं खुद को कमजोर न समझें। वे अपराजिता थीं, हैं और हमेशा रहेंगी। महिलाएं और युवतियां डरने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अधिकांशत: यह देखा गया है कि घर में बेटी का जन्म होने पर लोग खुश नहीं होते। इस मानसिकता में बदलाव केवल कानून बनाने से नहीं हो सकता, बल्कि सभी को यह तय करना होगा कि बेटी के जन्म पर भी वैसा ही उत्सव मनाएं जैसे बेटे के जन्म पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अवतार सिंह ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार करने में अमर उजाला अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानाचार्य सुमन अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं सशक्त बनें और किसी भी परिस्थिति का डट कर मुकाबला करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
27 पीबीटीपी 28
महिलाओं को सम्मान पाने के लिए समाज की सोच बदलनी होगी। समाज में वैचारिक क्रांति लाने के लिए इस तरह के अभियान बहुत प्रभावी होते हैं। हमें खुद जागरूक होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।
- फबेहा फातिमा
00000
27 पीबीटीपी 29
ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों और महिलाओं की स्थिति बदलने के लिए अपराजिता जैसी मुहिम की जरूरत है। महिलाओं को अपने अधिकार का ज्ञान और समाज में बदलाव लाने के लिए आगे आना होगा।
- बुशरा नाज
00000
27 पीबीटीपी 30
महिलाओं को अपने अधिकारों और आत्मनिर्भता के लिए बिना रुके, बिना झिझके आगे बढ़ना होगा। यह भी समझना होगा कि समाज के प्रति उनका दायित्व पुरुषों से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।

- सरिता मौर्य
00000
27 पीबीटीपी 31
कानून के बारे में अभी तक इतनी जानकारी नहीं थी। अमर उजाला की इस जागरूकता गोष्ठी से हमें बहुत कुछ जानकारी मिली है। अपराजिता जैसे अभियान से जुड़कर लड़कियों की स्थिति में बदलाव लाया जा सकता है।
- कोमलप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed