फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crushing stopped in the sugar mill, trolleys laden with sugarcane are standing waiting for weighing

Pilibhit News: चीनी मिल में पेराई बंद, तौलाई के इंतजार में खड़ीं गन्ना लदी ट्रॉलियां

Tue, 21 Jan 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crushing stopped in the sugar mill, trolleys laden with sugarcane are standing waiting for weighing
प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद - फोटो : paragwal
बीसलपुर/पीलीभीत। केनयार्ड में गन्ना लदी सैकड़ों ट्रॉलियां खड़ी होने के बाद भी मिल प्रशासन ने प्रथम सामान्य सफाई (क्लोजर) के नाम पर पेराई बंद कर दी। पिछले तीन दिन से तौल का इंतजार कर रहे किसानों को अभी करीब 36 घंटे तक और खड़े रहना होगा। इंतजार कराने को लेकर भड़के किसानों ने सोमवार को चीनी मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीसलपुर चीनी मिल में बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर पहुंचते है। इस वजह से मिल के बाहर लंबी लाइन लगती है। शुक्रवार से मिल में तकनीकी खराबी आने से पेराई नहीं हो सकी। ऐसे में केनयार्ड में गन्ना लदे वाहनों की कतारें लग गई। रविवार को मिल प्रशासन ने प्रथम सामान्य सफाई (क्लोजर) के नाम पर करीब 36 घंटे के लिए मिल बंद कर दी।
विज्ञापन

गन्ना लेकर पहुंचे किसान पताई का सहारा लेकर रातेें गुजारने के लिए मजबूर हैं। किसानों ने इसको लेकर मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया है।
इस दौरान कृपाल सिंह, जगदीश, विपिन, अवधेश, नरेश, नोखेलाल, छोटेलाल, शिवकुमार, राजेश, राजेंद्र समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सफाई के बाद मिल चलाई जाएगी।

प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद

प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद- फोटो : paragwal

प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद

प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद- फोटो : paragwal

प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद

प्रदर्शन करते गन्ना किसान।संवाद- फोटो : paragwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed