{"_id":"5f9f0ab98ebc3e9b874ee1f1","slug":"crs-inspection-pilibhit-news-bly425491074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर-शहबाजनगर ब्राडगेज पर 118 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर-शहबाजनगर ब्राडगेज पर 118 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
बीसलपुर- शाहजहांपुर रेल मार्ग पर निगोही के पास ट्रैक का निरीक्षण करते मुख्य संरक्षा आयुक्त मोहम?
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ परिक्षेत्र के मुख्य संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खां ने रविवार दूसरे दिन निगोही से शहबाजनगर तक कराए गए आमान परिवर्तन कार्यों की गुणवत्ता जांची। इस दौरान विशेष ट्रेन से बीसलपुर से शहबाजनगर तक 118 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल भी किया गया।
रेल संरक्षा आयुक्त ने शनिवार को बीसलपुर से निगोही तक आमान परिवर्तन कार्यों का निरीक्षण किया था। रविवार को उन्होंने निगोही से शहबाजनगर तक रेल पटरी के अलावा छोटे-बड़े पुलों, स्टेशन पैनलों और समपारों का जायजा लिया। दोपहर 2:40 बजे बीसलपुर रेलवे स्टेशन से शहबाजपुर तक स्पीड ट्रायल किया गया। स्पीड ट्रायल के दौरान विशेष ट्रेन 118 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। रेल अफसरों के मुताबिक 42.44 किलोमीटर की दूरी तय करने में विशेष ट्रेन को 30 मिनट लगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आरके यादव, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत समेत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पीलीभीत-शाहजहांपुर तक 83 किमी लंबे रेलखंड का आमान परिवर्तन कराने के लिए वर्ष 2017-18 में 426.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। आमान परिवर्तन कराने के लिए 30 मई 2018 से इस रेल खंड पर मीटरगेज रेलगाड़ियों का संचालन बंद किया गया था। प्रथम चरण में पीलीभीत से बीसलपुर रेलखंड का आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त ने 10 व 11 फरवरी को निरीक्षण किया था। शनिवार और रविवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने दूसरे चरण का आमान परिवर्तन कार्यों का निरीक्षण किया।