फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crop insurance will receive 12.23 million

किसानों को फसल बीमा का मिलेगा 12.23 करोड़

Wed, 10 Jun 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance will receive 12.23 million
जिले में फसल बीमा कराने वाले लगभग 18 हजार किसानों के  लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि और बारिश में हुए नुकसान पर बीमा कंपनी ने जिले के किसानों के  लिए फसल बीमा के  रूप में 12.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि जल्द बैंक के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचेगी।

फरवरी माह में हुई ओलावृष्टि और बारिश से जिले में किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। लगभग 70 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई थी। इस नुकसान से किसान की सारी खुशियां गायब गईं। हालांकि शासन से राहत के नाम पर सर्वे के आधार कुछ धनराशि देकर किसानों के आंसू पोछने का प्रयास किया था, लेकिन इसमें सभी किसानों को लाभ नहीं मिला।

सरकारी मदद के साथ सरकार ने फसलों का बीमा कराने वालों को भी जल्द भुगतान के निर्देश कपंनियों को दिए थे। इस पर बीमा कंपनी की टीम ने कृषि अधिकारियों के साथ जिले के सातों ब्लॉकों का सर्वे किया। सर्वे में जिले में लगभग 18 हजार किसान ही ऐसे मिले, जिन्होंने फसल बीमा कराया था अथवा बैंक से ऋण लेते समय बैंक अधिकारियों ने उनकी प्रीमियम जमा की थी। सर्वे टीम ने बीमा कराने वाले किसानों की फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।

इस रिपोर्ट की जांच के बाद बीमा कंपनी ने अब फसल बीमा के  लिए 12.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बीमा कंपनी से इसकी सूचना प्रशासन एवं कृषि विभाग को प्राप्त हो गई है।
फैक्ट फाइल...
कुल किसान        2.19 लाख
बीमा कराने वाले        18334
कुल बीमा प्रीमियम        1.28 करोड़
स्वीकृत बीमाराशि        12.23 करोड़
00
जिले में मात्र 18334 किसानों का ही फसल बीमा था। बीमा कराने वाले किसानों के लिए कंपनी ने 12.23 करोड़ की मुआवजा स्वीकृत किया है। जल्द ही किसानों के क्षेत्रफल के हिसाब से बीमा राशि खाते में पहुंच जाएगी।
ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed