फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile reached from the river to the pond and then to the houses

घर के बाहर दिखा मगरमच्छ तो डर गए कैमोर के ग्रामीण

Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crocodile reached from the river to the pond and then to the houses
अमरिया क्षेत्र में निकला मगरमच्छ। - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। देवहा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव कैमोर में आबादी के निकट पहुंच गया। सोमवार को मगरमच्छ तालाब से निकल कर घरों के सामने पहुंच गया। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र से गुजरने वाली देवहा नदी के बीच बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। रविवार रात देवहा नदी से निकल कर एक मगरमच्छ गांव कैमोर में आबादी के निकट एक तालाब में पहुंच गया। सोमवार को दिन में मगरमच्छ तालाब से निकलकर आबादी के निकट क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार, चंद्र पाल और कमलेश के घरों के पास दिखाई दिया। मगरमच्छ को घरों के पास बैठा देख ग्रामीण घबरा गए। कुछ ही देर में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। शोर-शराबा सुनकर मगरमच्छ तालाब में चला गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मगरमच्छ तालाब से निकलकर दोबारा घरों के पास बैठ गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना किया। डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि देवहा नदी से निकल कर एक मगरमच्छ गांव कैमोर के तालाब में पहुंच गया है। तालाब में पानी अधिक है। ऐसे में मगरमच्छ को पानी के अंदर पकड़ना मुश्किल है। पानी से बाहर निकलने पर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर तालाब के आस पास निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन चौकी से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ
पूरनपुर। जंगल से निकला तेंदुआ घुंघचाई वन चौकी से कुत्ते को उठा ले गया। कुत्ता न मिलने पर वनकर्मियों ने आसपास जंगली जानवर के पगचिह्नों को ट्रेस किया। तब तेंदुआ के आने की जानकारी हुई। घटना सोमवार रात की है। पूरनपुर-दियूरिया रोड पर जंगल किनारे वन विभाग की चौकी है। दियूरिया रेंजर डीके गुप्ता ने बताया कि जंगल से निकला तेंदुआ वन चौकी से कुत्ता को उठा ले गया। उन्होंने बताया कि वन चौकी तक अक्सर बाघ, तेंदुआ की चहल कदमी होती है। तेंदुआ की चहल कदमी पर वन कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed