{"_id":"59e79b4c4f1c1bc8678b692a","slug":"youth-beaten-to-death-by-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"नातेदारों में चले लाठी-डंडे, युवक की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नातेदारों में चले लाठी-डंडे, युवक की मौत, कई घायल
पीलीभीत
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टार्च की रोशनी चेहरे पर लगाने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इसमेे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर प्रहार किए। इससे एक परिवार के मुखिया श्यामाचरन, उसकी पत्नी सूरजमुखी, पुत्र 30 वर्षीय उमाशंकर, 25 वर्षीय हरवंश घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक उमाशंकर को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के ताऊ गांव निवासी जानकी प्रसाद, जानकी के पुत्र गुड्डूू, टैनी, गांव निवासी चेतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मंगलवार देर सायं थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव हीरपुर की है। गांव निवासी श्यामचरन ने बताया कि उसके बड़े भाई जानकी का पुत्र गुड्डू घर के समीप मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके मोबाइल की टार्च जल रही थी। टार्च की रोशनी मुंह पर लगने का उसके पुत्र दाताराम ने विरोध कर टार्च बंद करने को कहा। इस पर हुई कहासुनी पर गुड्डू, उसका भाई टैनी, पिता जानकी और गांव निवासी चेतराम ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पिटाई में उसके अलावा उसकी पत्नी सूरजमुखी, पुत्र हरवंश, उमाशंकर घायल हो गए। गंभीर हालत पर उमाशंकर को रात को उठाकर थाने ले जाया गया। थाना पुलिस ने उमाशंकर को अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल लाते समय उमाशंकर की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उमाशंकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उमाशंकर अपने छह भाईयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा राजू, उससे छोटा हरवंश, हेतराम, दाताराम, सेवाराम और बहन सुनीता, अनीता हैं। उमाशंकर की मार्च माह में गांव ललपुरवा निवासी प्रीती से शादी हुई थी। मृतक का पिता श्यामाचरन अपने चार भाईयों में छोटा है। श्यामचरन के बड़े भाई छोटेलाल, कुंदन, जानकी प्रसाद हैं। चारों भाईयों के घर आसपास हैं। पुलिस ने श्यामचरन की ओर से गुड्डू, टैनी, जानकी, चेतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उमाशंकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पिता के नाम ढ़ाई बीघा कृषि भूमि है। सेहरामऊ उत्तरी थाने के एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।