फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worker's daughter Rape attempt

मजदूर की बेटी से रेप की कोशिश

Mon, 29 Feb 2016 11:04 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Worker's daughter Rape attempt
सात वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद एक मासूम फिर हैवानियत का शिकार होते बच गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसे दो युवकों ने गरीब मजदूर की बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। उसके साथ रेप का प्रयास किया। बालिका के पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चाकू से भी वार किए गए। हालांकि मेडिकल में शार्प इंजरी नहीं पाई गई है। पुलिस ने बालिकाओं के साथ बढ़ रहीं घटनाओं को छिपाने के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने फिर खेल कर दिया। पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ और मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली। पाक्सो भी नहीं लगाया।
विज्ञापन

घटना रविवार देर रात की है। शहर कोतवाली क्षेत्र में रह रहे गरीब मजदूर तबके के व्यक्ति के घर मोहल्ला नईबस्ती के बागगुलशेर खां निवासी विकास वाल्मीकि  एक अज्ञात युवक के साथ घुस आया और उसकी बेटी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। कमरे के अंदर उठा ले जाने का प्रयास किया। पिता और मां ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने बालिका के पिता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह खून से सरोबार हो गया। शोरशराबे पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग निकले। घरवालों का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने बेटी के पिता पर चाकुओं से भी वार किया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। घायल का उपचार करने वाले डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घायल के सिर और शरीर पर चोटें हैं, लेकिन शार्प इंजरी नहीं है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में खेल कर डाला। पुलिस ने केवल घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल बीके गौतम का कहना है जांच के बाद पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed