फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worker killed in mysterious circumstances

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव चाटफिरोजपुर निवासी 25 वर्षीय हरीशंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में चारपाई पर मिला। छोटे बेटे के साथ पत्नी के गायब होने पर परिवरीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जिसमें पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शच को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांट फिरोजपुर निवासी हरिशंकर (26) पुत्र छेदालाल मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे मजदूर का बड़ा बेटा चरनजीत (5)  मां पुष्पादेवी को तलाशता हुआ रोते हुए दादा छेदालाल के पास पहुंचा। इसके बाद वह मासूम को गोद में लेकर मकान में पहुंचे। जहां मजदूर हरिशंकर का शव चारपाई पर पड़ा था। मृतक की पत्नी पुष्पादेवी अपने छोटे बेटे ढाई वर्षीय जसवीर के साथ मौके से गायब थी। गले पर चोट के निशान  प्रतीत होने पर परिवारीजनों को हत्या की आशंका जाहिर हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। पत्नी पर हत्या के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन करने पर गुरुवार सुबह दंपति के बीच झगड़ा होने की भी पुलिस को जानकारी मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। हालांकि अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन

कई दिनों से चल रही थी दंपति के बीच कलह 
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पिता छेदालाल ने बताया कि पिछले काफी समय से दंपति के बीच विवाद चल रहे थे। आठ महीने पहले पुष्पा देवी ने पति हरिशंकर से तलाक लेने को कोर्ट में मुकदमा डाला था। जिसमेें बाद में सुलह हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं हो सका था। पत्नी पुष्पा उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी को लेकर बेटे हरिशंकर की हत्या करने की आशंका जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed