फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's exhibition of removal of liquor shop

शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा। Updated Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women's exhibition of removal of liquor shop
शराब पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
- रमनगरा चौकी पर लगाया कच्ची के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान को हटवाने की मांग पर रमनगरा में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पहले एकजुट होकर दुकान को बंद कराया। इसके बाद चौकी रमनगरा पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। कच्ची शराब के कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप भी पुलिस पर लगाया गया। बाद में पुलिस के कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाने पर महिलाएं शांत हुई। 

बृहस्पतिवार सुबह रमनगरा क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं एकत्र होकर देशी शराब की दुकान पर पहुंच गई। जिसके बाद विरोध जताते हुए दुकान को बंद करवा दिया। यहां प्रदर्शन करने के बाद महिलाएं रमनगरा चौकी आ गई। जहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। क्षेत्र में तेजी से पनप रहे कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इसको लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों कल्पना विश्वास, अर्चना मंडल, दीप्ति विश्वास, रूपा, रितिका, शोभा, सुनीता देवी, अंजना, रीता मोध्री, एकादशी, गीता, सरोता आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed