{"_id":"7babcbb33427bd59e385fc1e1c005f6f","slug":"woman-s-death-from-unknown-vehicle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
घुंघचाई/पीलीभीत।
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
दियोरिया से घुंघचाई आ रही एक महिला को रविवार शाम किसी वाहन ने टक्कर मार
विज्ञापन
दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर
शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सोमवार को महिला की
पहचान दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव घुरीखुर्द निवासी रामबेटी के रूप
में हुई।
गांव घुरीखुर्द निवासी छत्रपाल ने बताया कि उनकी मां रविवार को गांव से पैदल ही घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव लुकटिहाई में ब्याही बड़ी बेटी मीरादेवी के घर जाने को निकली थी, लेकिन देर रात तक न पहुंचने पर उन्होंने तलाश शुरू की। सुबह उन्हें घुंघचाई पुलिस ने एक महिला की दुर्घटना में मौत की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पीलीभीत पहुंचकर शव की शिनाख्त की, जो उनकी मां रामबेटी का था। चौकी इंचार्ज राजेेश्वर सिंह ने बताया कि संभवत: किसी वाहन से टक्कर लगने से महिला की मौत हुई है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है। महिला के पुत्र छत्रपाल ने बताया कि पिता हिमांचल प्रसाद की मौत पहले ही हो चुकी है। वह तीन भाई क्रमश: छत्रपाल, वीरपाल, अजयपाल और तीन बहनें क्रमश: मीरा देवी, सरस्वती व कमला हैं। इसमें भाई अजय और बहन कमला अविवाहित हैं। रामबेटी की मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।