{"_id":"8b900beadc3f5af6ee4d9bfd889588f5","slug":"woman-in-police-human-trafficking-the-complaint-filed-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने में मानव तस्करी संबंधित शिकायतें होंगी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला थाने में मानव तस्करी संबंधित शिकायतें होंगी दर्ज
पीलीभीत
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
शासन के आदेश पर एसपी ने महिला थाने को मानव तस्करी थाना घोषित किया है। अब इस थाने पर महिलाओं से जुड़े अपराधों सहित मानव तस्करी से संबंधित मामले दर्ज कर सुनवाई होगी। इंडो-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी के साथ मानव तस्करी भी होती है। नेपाल, बिहार, बंगाल, कोलकाता आदि स्थानों से बहला फुसलाकर लाई गईं लड़कियों और महिलाओं के बेचे जाने के मामले भी यहां प्रकाश में आ चुके हैं। शासन ने वर्ष 2012 में सूबे के सभी जिलों में मानव तस्करी सेल थाने खोले थे। अन्य थानों की अपेक्षा जीडी समेत सभी अभिलेख, कंप्यूटर, वाहन आदि संसाधन उपलब्ध कराए थे। जिले में यह थाना पुलिस लाइंस में खोला गया। थाने पर सिपाहियों की भी तैनाती है। इस थाने का उद्देश्य बालश्रम, महिला उत्पीड़न, 18 साल से कम आयु वाले युवक-युवतियों के खरीदने-बेचने, बंधुआ मजदूरी, दुराचार, बाल विवाह, मानव तस्करी आदि मामले पर प्रभावी कार्रवाई कर अंकुश लगाने का जिम्मा था। ऐसे मामलों को दर्ज कर विवेचना करने का भी थानेदार को अधिकार है, लेकिन इस थाने पर फरियादी नहीं पहुंच रहे। नतीजतन चार सालों में एक भी मामला पंजीकृत नहीं हुआ।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर महिला थाना को मानव तस्करी थाना घोषित कर दिया गया है। थाने पर महिला संबंधी शिकायतों के साथ मानव तस्करी संबंधी शिकायतों को दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला थाना की प्रभारी एसओ महिला ही रहेंगी।
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर महिला थाना को मानव तस्करी थाना घोषित कर दिया गया है। थाने पर महिला संबंधी शिकायतों के साथ मानव तस्करी संबंधी शिकायतों को दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला थाना की प्रभारी एसओ महिला ही रहेंगी।
विज्ञापन