{"_id":"2b02c1df8010f9463fdbb26f33e1ccf7","slug":"willingly-with-boyfriend-the-woman-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्जी से प्रेमी के साथ गई युवती बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्जी से प्रेमी के साथ गई युवती बरामद
पीलीभीत
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। कोर्ट में दिए बयान में किशोरी ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिस ने उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।
कस्बा निवासी फखरूद्दीन अंसारी की नाबालिग बहन सात फरवरी की सुबह तड़के घर से लापता हो गई थी। परिवारों वालों ने किशोरी को नाते रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने 12 फरवरी को किशोरी के भाई फखरुद्दीन की ओर से गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने 12 फरवरी को गुमशुदगी के दर्ज मामले को अपहरण व पाक्सो एक्ट में तरमीम किया था। बाद में पुलिस ने किशोरी की बरामदगी को कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इस पुलिस ने किशोरी को पूरनपुर के सिरसा चौराहेे के समीप बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराने के साथ उसे कोर्ट में भी हाजिर किया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कोर्ट में दिए बयान में लड़की ने खुद को बालिग होने के साथ अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कही थी। इसके चलते उसे प्रेमी के सुपुर्द किया गया है।