फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vankarmi beated by villegers

वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, 12 पर रिपोर्ट

Fri, 30 Jan 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा।
पीलीभीत/माधोटांडा। Updated Fri, 30 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
vankarmi beated by villegers
बराही रेंज की फैजुल्लागंज बीट के जंगल से लकड़ी ला रहे दो युवकों को दो वनकर्मियों ने। युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने वनकर्मियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर स्कूल में बंधक बना लिया। सूचना पर वनाधिकारियों व पुलिस के पहुंचने पर वनकर्मी छूटे। वनकर्मी की ओर से मूसेपुर के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार देर शाम की है। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में तैनात वनरक्षक सुरेंद्र गौतम शाम को फैजुल्लागंज चौकी पहुंचा और स्टाफ के राजेंद्र कुमार के साथ गश्त पर निकल गया। इस दौरान उन्हें दो युवक जंगल से जलौनी लकड़ी ले जाते मिले, जिन्हें वनकर्मियों ने रोक लिया। पकड़े जाने पर दोनों युवकों ने शोर मचा दिया जिस पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीण युवकों को छुड़ाने लगे। असफल रहने पर दोनों वनकर्मियों को घेरकर पिटाई कर दी। बाद में एक स्कूल में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही डीएफओ कैलाश प्रकाश एवं अन्य स्टाफ बराही रेंज पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों के गांव पहुंचने पर दोनों वनकर्मियों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही दोनों वनकर्मियों ने थाने पहुंचकर ग्राम मूसेपुर निवासी सुरेश कुमार, चंद्र्रप्रभा सिंह, ब्रजेश, हरकेश, कंधई, मदन, संतराम, प्रेमराज, जीवन, मंजनू, मुन्ना, श्यामलाल शमा, राजेश के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की तहरीर दी। पुलिस ने सभी 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि दोनों वनकर्मी शराब के नशे में थे। युवकों को पीटने पर उन्होंने दोनों को स्कूल में बैठाकर खुद अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन उन्हें उल्टा फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed