{"_id":"56f036984f1c1b7716f14d28","slug":"unreported-write-grp-checkpoint-raging-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट न लिखने पर जीआरपी चौकी पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट न लिखने पर जीआरपी चौकी पर भड़के व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ट्रेन पर चढ़ते समय महिला का थैला काटकर जेवरात भरा पर्स उड़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर जीआरपी चौकी पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारी नेताओं की जीआरपी चौकी इंचार्ज से नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को लखीमपुर खीरी के पलिया कलां निवासी अब्दुल करीम की पत्नी शाकिरा बेगम अपनी पुत्र वधू और अन्य परिवार वालों के साथ नगर से आभूषण खरीद कर घर लौट रही थीं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उचक्कों ने उनका थैला काटकर थैले में जेवरात से भरा पर्स उड़ा दिया था। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी चौकी पहुंचकर दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सोमवार को व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व मेें कई व्यापारी जीआरपी चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न कर उसे कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया गया, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर पीड़िता की शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा नहीं हुआ तब आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी नेता दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद बाजपेई, इरफान, नूर मोहम्मद आदि व्यापारी थे।