फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ultimatum to save the day , Is not caught robbers

अल्टीमेटम का एक दिन बचा, नहीं पकड़े जा सके लुटेरे

Sat, 19 Sep 2015 11:26 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 19 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

शहर के वारदाना व्यापारी अनूप अग्रवाल से सुनगढ़ी थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये चार दिन पहले लूट लिए थे। पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। व्यापारियों ने एसपी से मिलकर इस मामले के खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम का एक दिन शेष रह जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

विज्ञापन

15 सितंबर को धीरेंद्र शाह बगिया निवासी वारदाना व्यापारी अनूप अग्रवाल दो लाख रुपये लेकर स्कूटी से छतरी चौराहा स्थित एक बैंक को जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर थैला लूट लिया था और भाग गए थे। सुनगढ़ी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अंधेरे में हाथपांव मारे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के नेतृत्व में तमाम व्यापारी एसपी से मिले थे और कड़ी नाराजगी जताते हुए घटना का खुलासा करने की मांग की थी। व्यापारियों ने एसपी को तीन दिन का समय दिया था। अल्टीमेटम के दो दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कुछ क्लू हाथ लगे हैं। जिन पर पुलिस काम कर रही है। बहरहाल अभी तक नतीजा शून्य रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed